सबसे खतरनाक देश कौन-सा है?
दुनिया के कई ऐसे देश हैं, जहां जाना मौत के मुंह में जाने के बराबर है, इन देशों में हर कदम पर मौत आपका इंतजार कर रही होती है. जहां जिंदगी और मौत हर तरफ से खौफ के साए में पलती है। इतना ही इन देशों की क्राइम रेट पुरे विश्व में सबसे अधिक है। दुनिया के कई ऐसे देश हैं, जहां जाना मौत के मुंह में जाने के बराबर है, इन देशों में हर कदम पर मौत आपका इंतजार कर रही है, जहां जिंदगी हर तरफ से खौफ के साए में पलती है। लोग बाजार जाते हैं, तो उन्हें ये पता नहीं होता कि वो वापस लौटकर आ सकेंगे भी या नहीं। आइए आपको बताते हैं इन देशों के बारे में....
images by:google,internet
1. इराक :- इराक लंबे समय से दुनिया का सबसे खतरनाक देश बना हुआ है. ISIS के खात्मे के लिए दुनिया की कई सेनाएं यहां सक्रिय है. ऐसे में यह एक खतरनाक देश है।
2. नाइजीरिया: अफ्रीकी देश नाइजीरिया में आतंकी संगठन बोको हरम का हल्ला है, ये देश दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में दूसरे स्थान पर है. यहां सन 2002 से ही बोको हरम सामूहिक हत्याओं में जुटा है, नाइजीरिया में महिलाओं का किड्नेपिंग और उनके साथ बलात्कार आम बात हो चली है।
images by:google,internet
3. सोमालिया: अव्यवस्थित सरकार और प्रशासन इस अफ्रीकी देश की सबसे बड़ी समस्या है, सोमालिया में किडनैपिंग, चोरी और डकैती सबसे बड़ा धंधा बन चुका है, यहां समुंदर में जहाज लूटना और फिर दुनिया के देशों से फिरौती मांगना बड़ा व्यवसाय है, यहां हीरों की अवैध खानें भी हैं।
images by:google,internet
images by:google,internet
4. अफगानिस्तान: दुनिया में कभी सबसे खतरनाक देश रहा अफगानिस्तान अब भी हर कदम पर मौत को थामे खड़ा है, यहां पर हर दिन-हर पल आतंकी हमलों की खबर आती रहती हैं।
images by:google,internet
5. यमन: लंबे समय तक अशान्त का शिकार रहा है यमन गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतर चुकी है; विद्रोहों को कुचला जा रहा है, हैती विद्रोहियों ने देश की महत्वपूर्ण जगहों पर कब्जा कर लिया है, इस देश में तो बोलने की आजादी पर भी बैन लगा हुआ है।
images by:google,internet
6. सीरिया: मौजूदा समय में सीरिया पर पूरी दुनिया की नजर है, सीरिया में ISIS का आतंक हर तरफ है, तो सरकार का विरोध कर रहे विद्रोही भी कत्लेआम मचा रहे हैं, इस समय सीरिया पर मित्र देशों का गठबंधन विद्रोहियों के समर्थन में है, जो राष्ट्रपति Bashar al-Assad को हटाना चाहते हैं, तो ISIS ने भी देश के बड़े हिस्से पर अपना कब्जा जमा रखा है, दोनों से निपट रहे असद को रुस, इरान, इराक से मदद मिल रही है, रूस लगातार असद के विरोधियों पर हमले भी कर रहा है।
images by:google,internet
7. लीबिया: मौजूदा समय में भी लीबिया पूरी तरह से अशांत है, लीबिया में गद्दाफी के खिलाफ क्रांति के बाद कई आतंकी ग्रुप पैदा हुए हैं, जो कत्लेआम और लूट में शामिल हैं, यहां मानव के मौलिक अधिकारों की बात नहीं की जा सकती, तो पूरे देश में हत्या, अपहरण के मामलों की भरमार है। इस देश में जिसकी लाठी, उसी का राज चल रहा है।
images by:google,internet
8. पाकिस्तान: अपनी आजादी के बाद से ही लगातार पाकिस्तान अस्थिर रहा है। इसके पीछे की वजह आतंकियों और पाकिस्तानी सेना का गठजोड़ है। भारत के साथ लड़ने के बहाने पाकिस्तान आतंकियों का गढ़ बन चुका है, जिसकी वजह से आतंकवाद के अलावा, राजनीतिक हिंसा, हत्या, ड्रग्स, अपहरण की अनगिनत घटनाएं आम बात हो चली हैं।
images by:google,internet
9. मिस्र: क्रांति के बाद से ही सत्ता को लेकर दो पक्षों में 2012 से जंग चल रही है, मिस्र में विपक्ष राष्ट्रपति मोहम्मद मोरसी को शक्ति देने का विरोध कर रहे हैं। होस्नी मुबारक को हटाए जाने के बाद से भी हालात में कोई सुधार नहीं हुए हैं।
images by:google,internet
10. केन्या;- केन्या में भी आतंक तेजी से पावों पसार रहा है, तो गिरोहों ने देश में कोहराम मचा रखा है, कारजैकिंग जैसे अपराध केन्या में आम हो चले हैं, केन्या की आर्थिक हालत खराब है, तो भ्रष्टाचार चरम पर है। इसका फायदा उठाकर ताकतवर लोग देश को लूट रहे हैं।
images by:google,internet
No comments:
Post a comment
Thanks for comment